भाजयुमो मुंबई के अध्यक्ष बने दीपक सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई के तेजतर्रार और आक्रामक महामंत्री दीपक आजाद सिंह को पार्टी के मुंबई अध्यक्ष विधायक अमित साटम के मार्गदर्शन में भाजयुमो मुंबई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संगठन में उनकी ऊर्जा, जमीनी स्तर पर किए गए अथक परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।धारावी निवासी दीपक सिंह की जन्मभूमि और कर्मभूमि मुंबई ही रही है। उन्होंने एमबीए तक शिक्षा प्राप्त की है। दीपक सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत धारावी विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा के वॉर्ड महामंत्री के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए मुंबई युवा मोर्चा के महामंत्री पद का सफलतापूर्वक निर्वहन किया और अब उन्हें मुंबई अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सामाजिक कार्य, स्वास्थ्य शिविर, युवा सशक्तिकरण, खेलकूद गतिविधियों और पार्टी की विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई। साथ ही जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महाविकास आघाड़ी सरकार के कार्यकाल में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन में उन्होंने सड़क पर उतरकर जनता के मुद्दों को उठाया और आंदोलनों के माध्यम से आवाज बुलंद की।प्राकृतिक आपदा हो या सामाजिक समस्या, वे हमेशा मैदान में उतरकर लोगों की मदद के लिए आगे रहे हैं।दीपक सिंह अपनी पार्टी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हुए संगठन को मजबूत करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में भाजयुमो मुंबई संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।नियुक्ति पर दीपक सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम का विशेष धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उनका लक्ष्य मुंबई के हर युवा तक भाजपा की विचारधारा और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को पहुंचाना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्य से जोड़ना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘जलसा’ के बाहर बिगड़ी फैन की तबीयत, अमिताभ बच्चन के ‘संडे दर्शन’ में मचा हड़कंप।

मुंबई वार्ता संवाददाता अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले...

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...