श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा भव्य होली स्नेह सम्मेलन संपन्न।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

विक्रोली पार्कसाईट स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी रविवार को 60वां होली स्नेह सम्मेलन बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भोजपुरिया लोकगीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा श्री राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी के साथ रंग-बिरंगे फूलों की होली खेली गई।

इस अवसर पर आमंत्रित गणमान्य अतिथियों का शाल, पुष्पगुच्छ एवं ‘संकल्प पत्रिका’ भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जनपद के सिसवां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश पंचायती राज समिति विधान सभा के सभापति प्रेम सागर पटेल उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल ने उन्हें शाल, माला, पुष्पगुच्छ एवं संकल्प पत्रिका भेंट कर भव्य स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बोरीवली के विधायक संजय उपाध्याय का भी शाल, पुष्पगुच्छ और संकल्प पत्रिका देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा विधायक संजय उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार बृजमोहन पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे, टीवी9 भारत के वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह, शिवसेना उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ महाराष्ट्र कार्याध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, दुबे आयुर्वेदिक कॉलेज नालासोपारा के संचालक ओमप्रकाश दुबे, स्थानीय नगरसेवक सुनील सयाजी मोरे, नगरसेवक प्रतिनिधि इमरान शेख, समाजसेवी मंगला शुक्ला, श्रीप्रकाश पांडेय, भाजपा नेता संजय शर्मा,उद्योगपति संजय मिश्रा, अरुण मिश्रा, भाजपा नेता चंद्रकांत मालकर, संकल्प रामलीला समिति अध्यक्ष विजय पुराणिक, भाजपा नेता मनोज सिंह, समाजसेवी नागेंद्र तिवारी, संदीप पांडे, शिवसेना नेत्री सुषमा ठाकुर, सरिता पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह, समाजसेवी रितेश सिंह, ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष केतन शाह, अजय पटेल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शुक्ला, अविनाश पांडेय, धनंजय मिश्रा, शिवाजी शेवाले, दत्तात्रय जी,पवई विकास समिति के नरेंद्र उपाध्याय, अच्छेलाल मिश्रा, हरीश पांडेय, भास्कर दुबे सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को भी सम्मानित किया गया तथा टी20 विश्वकप क्रिकेट मैच भारत की धमाकेदार जीत से आयोजन को और इजाफा हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल, दिवाकर मिश्रा, रामबिलास पाठक, दलजीत पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता राजेश सिंह, बाबुलनाथ तिवारी, राजकुमार तिवारी, विमलेश मिश्रा, भोला मिश्रा, अरविंद शुक्ला, दिनेश सिंह, प्रशांत शुक्ल,प्रमुख राहुल शुक्ला, सर्वदेव पांडेय, अवधेश तिवारी, राजन सिंह, सचिन शुक्ल,आशीष तिवारी, एड सीसी तिवारी,ब्रह्मदेव दुबे, प्रेम तिवारी,मोहन श्रीवास्तव,राजेश सिंह, एडवोकेट सुमित पाल, संदीप दुबे, नीरज शुक्ला, निलेश तिवारी, राजेश पांडेय, सुशील वर्मा,प्रिंस जैन, आदेश मिश्र सहित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

अंत में सभी उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगियों और पत्रकार बंधुओं के प्रति प्रभाकर शुक्ल एवं आदेश मिश्र ने हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

N M M S परीक्षा में कर्मवीर विद्यालय को यश।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता 2025-26 की हुई...