उत्तर महाराष्ट्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के लिए त्र्यंबकेश्वर में गुरुवार से 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला।

Date:

■ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य बालासाहब थोरात सहित वरिष्ठ नेता व विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन।

मुंबई वार्ता संवाददाता

राज्य में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों में उत्तर महाराष्ट्र विभाग से कांग्रेस के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों और उम्मीदवारों के लिए त्र्यंबकेश्वर में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित इस जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन गुरुवार, 12 मार्च को श्रीचंद्र गार्डन लॉन्स में होगा और 13 मार्च को कार्यशाला का समापन होगा।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की वर्किंग कमिटी के सदस्य एवं पूर्व मंत्री बालासाहब थोरात, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव एवं तेलंगाना के सहप्रभारी सचिन सावंत, पूर्व मंत्री वसंत पुरके सहित पार्टी के प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को मार्गदर्शन देंगे।स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में कांग्रेस के प्रतिनिधि अधिक सक्षम, संवेदनशील और विकासोन्मुख बनें, इसी उद्देश्य से यह जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है।

इससे पहले 27 फरवरी से 1 मार्च तक कोंकण विभाग के लिए चिपलून में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई थी, जबकि अगले चरणों में अन्य विभागों में भी इसी प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा, ऐसी जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...