28 साल बाद पकड़ा गया फरार आरोपी; कोलाबा की 25.96 लाख की हथियारबंद लूट मामले में गिरफ्तारी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में 28 साल पहले हुई एक बड़ी हथियारबंद लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोलाबा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मुकेश शिवराज संघी (58) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 1999 में कोलाबा स्थित एसकेपी फाइनेंसर के कार्यालय में हुई लूट से जुड़ा है। इस घटना में आरोपी और उसके साथियों ने हथियारों के बल पर 25.96 लाख रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 397, 395, 411, 414 और 452 के तहत, साथ ही आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में कुल तीन आरोपी शामिल थे, लेकिन अब तक केवल मुकेश संघी की ही गिरफ्तारी हो सकी है। वारदात के बाद संघी लगातार फरार था और कोर्ट में पेश न होने के कारण मुंबई की 34वीं सेशन कोर्ट ने उसे घोषित अपराधी करार दिया था।जांच में सामने आया कि आरोपी ने वर्षों पहले अपना ठिकाना बदल लिया था, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो गया था।

सतारा में दर्ज एक अन्य मामले में उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस को शक हुआ कि वह हैदराबाद में छिपा हुआ है।इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार 28 साल बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के सरकारी जमीन पर बने जिमखानों की होगी जांच, लीज नियमों की होगी समीक्षा।

श्रीश उपाध्याय /मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार जल्द ही मुंबई...

मुंबई मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर: ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के मरीन ड्राइव इलाके में...