मुंबई वार्ता संवाददाता

शहीद दिवस के अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में देश के अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


महापौर कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महापौर रितू तावडे ने इन शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस अवसर पर उप महापौर संजय घाडी, उप आयुक्त (सामान्य प्रशासन) किशोर गांधी और महानगरपालिका सचिव मंजिरी देशपांडे सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


