चंडीगढ़/मुंबई वार्ता संवाददाता

चंडीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय नागरी सेवा योग क्रीड़ा स्पर्धा 2025-26 में महाराष्ट्र शासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने 1 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक अपने नाम किए, जिससे पूरे राज्य में खुशी की लहर है।


इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 400 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। अपर्णा जाधव (मानद सचिव, योग विभाग, सचिवालय जिमखाना) के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत की “गुढ़ी” खड़ी की। इसके साथ ही पुरुष टीम ने सामूहिक रूप से द्वितीय स्थान भी हासिल किया।


पदक विजेताओं की सूची:
■ स्वर्ण पदक (1):दत्ताराम सावंत – आर्टिस्टिक सोलो (50+)
■ रजत पदक (7):योगिता देशाई – ट्रेडिशनल सोलो (50+)शुभांगी सेजुल व योगिता देशाई – आर्टिस्टिक पेअर (50+)दत्ताराम सावंत व नामदेव चौधरी – आर्टिस्टिक पेअर (50+)योगेश्वर सानप व अभिजीत गायकवाड – आर्टिस्टिक पेअर (40 से कम)
■ कांस्य पदक (7):योगिता देशाई – आर्टिस्टिक सोलो (50+)दयानंद बिडवे – ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक सोलो (40-50)श्रीकांत घोलकर व अभिजीत गायकवाड – रिदमिक पेअर (40 से कम)संगीता शेळके व भारती खराडे – रिदमिक पेअर (50+)महाराष्ट्र टीम के इस शानदार प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है और खिलाड़ियों पर बधाइयों की बारिश हो रही है।
यह सफलता राज्य के योग खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम मानी जा रही है।


