बिना लाइसेंस सूदखोरी का मामला: कारोबारी से 68 लाख रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के पार्कसाइट पुलिस स्टेशन में एक कथित सूदखोर वकील हाशमी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने अवैध रूप से ऊंची ब्याज दर पर पैसे उधार देकर एक कारोबारी से धमकी और डर दिखाकर करीब 68 लाख रुपये वसूल लिए।


एफआईआर के मुताबिक, शिकायतकर्ता मोहम्मद नसीम रईस हाशमी (49) विक्रोली ईस्ट स्थित गोदरेज गार्डन एन्क्लेव में अपने परिवार के साथ रहते हैं और विक्रोली वेस्ट के पार्कसाइट इलाके में ‘जरीन वुड क्राफ्ट’ नाम से लकड़ी के ज्वेलरी बॉक्स बनाने का कारोबार चलाते हैं। आरोपी वकील हाशमी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है और पार्कसाइट इलाके में रहकर कथित तौर पर बिना लाइसेंस के मनी लेंडिंग का काम करता था।


शिकायत के अनुसार, वर्ष 2006 में नसीम हाशमी ने कारोबारी जरूरतों के चलते आरोपी से 1 लाख रुपये 10% मासिक ब्याज पर उधार लिए। इसके बाद 2006-07 के बीच उन्होंने इसी शर्त पर 4 लाख रुपये और किस्तों में लिए। शुरुआत में वे 2008 तक हर महीने 50,000 रुपये ब्याज के रूप में नकद या बेयरर चेक से चुकाते रहे।


बढ़ते आर्थिक दबाव के चलते उन्होंने ब्याज कम करने की मांग की, जिस पर आरोपी ने कथित तौर पर ब्याज 6% कर दिया। इसके बाद 2010 तक वे हर महीने 30,000 रुपये ब्याज देते रहे। हालांकि, भुगतान में देरी होने पर आरोपी ने कथित रूप से उन्हें जान से मारने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां दीं।


इसके बाद आरोपी ने हर महीने 20,000 रुपये ब्याज की मांग की, जिसे शिकायतकर्ता ने अपनी क्षमता के अनुसार 2011 से नकद, बेयरर चेक और ऑनलाइन माध्यम से चुकाना जारी रखा।


आरोप है कि आरोपी ने कुल मिलाकर 68 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में वसूल लिए। लंबे समय तक मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न झेलने के बाद शिकायतकर्ता ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस ने महाराष्ट्र मनी लेंडिंग (रेगुलेशन) एक्ट, 2014 की धारा 39 और 4 के तहत तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

तीन सैमसंग मोबाइल चोरी मामले में बड़ा खुलासा, 42 मोबाइल बरामद; 7 मामलों का पर्दाफाश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय गावदेवी पुलिस स्टेशन ने मोबाइल...

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...