रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

2025-26 की हुई छात्रवृत्ति परीक्षा में वसई तालुका के जूचंद्र गांव की रयत शिक्षा संस्था के कर्मवीर भाऊराव पाटिल विद्यालय एवं एस पी ज्युनियर कालेज के विद्यार्थियों ने 8वीं की परीक्षा में बाजी मारी है ।


एन एम एम एस की 2025-26 की इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 7 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें कनिष्क यशराज भोईर, नयन संदीप बाडांगले,चेतन मल्हारी शिकारे, सिद्धेश मनोज जाधव, कुमारी प्रचिति महेश गावंड तथा प्रज्वल प्रवीण आठवले है । इन सभी को कक्षा 9 वीं से लेकर 12 वीं तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपए छात्रवृत्ति प्राप्त होगा । इस छात्र वृत्ति परीक्षा के लिए मार्गदर्शन करने वाली परीक्षा विभाग प्रमुख श्रीमती वर्षा सोनावले मैडम का सत्कार स्थानीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम पाटिल के हाथों किया गया ।


इस अवसर पर रयत शिक्षण संस्था रायगड विभाग पनवेल के सहायक विभागीय अधिकारी तथा मुख्याध्यापक श्री विलासराव जगताप, उप मुख्याध्यापक नाडेकर पर्यवेक्षक श्रीमती के ए पाटिल ने छात्रों को अगले भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किए।


