श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के पूर्व उपमहापौर और शिवसेना नेता बाबूभाई भवानजी ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल की सूची तैयार करने से पहले उन “जिहादियों” की सूची बनानी चाहिए, जिन्होंने राज्य में लंबे समय तक हिंसा और अशांति फैलाने का काम किया।


एक बयान में भवानजी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और जनता ने पार्टी को भारी समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि महायुति कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोगों तक की भाजपा सरकार से कई अपेक्षाएं हैं।
भवानजी ने पूर्व रॉ एजेंट लकी बिष्ट के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि बंगाल में नई सरकार बनने से पहले उन लोगों की पहचान की जानी चाहिए, जिन्होंने राज्य को “14 साल 349 दिनों तक हिंसा और डर के माहौल में झोंक दिया।”
उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा के दौरान मासूम लोगों की हत्या की गई, महिलाओं के साथ अत्याचार हुए और आम नागरिकों को घरों से निकालकर निशाना बनाया गया। उन्होंने नई सरकार से मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए।


