मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 19.815 किलो गांजा और 93 लाख की विदेशी मुद्रा जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई कस्टम्स ज़ोन-III के एयरपोर्ट कमिश्नरेट ने 7 मई से 8 मई 2026 के दौरान कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों और विदेशी मुद्रा तस्करी के तीन बड़े मामलों का खुलासा किया है। अधिकारियों ने एपीआईएस प्रोफाइलिंग और विशेष खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।


पहले मामले में कस्टम अधिकारियों ने एक यात्री से 1 लाख अमेरिकी डॉलर बरामद किए, जिसकी भारतीय कीमत करीब 93.45 लाख रुपये बताई गई है। यात्री जामनगर से मुंबई आया था और इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-1453 से दुबई जाने वाला था।


दूसरे मामले में बैंकॉक से थाई एयरवेज की फ्लाइट TG-317 से मुंबई पहुंचे एक यात्री के पास से 17.915 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद की गई। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 17.915 करोड़ रुपये बताई गई है।


वहीं, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई तीसरी कार्रवाई में बैंकॉक से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2353 से आए दो यात्रियों के पास से 1.900 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.90 करोड़ रुपये आंकी गई है।
मुंबई कस्टम्स ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...