बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: लापरवाही के आरोप में बॉडीगार्ड कांस्टेबल बर्खास्त, बेटे जीशान ने बिल्डर लॉबी पर उठाए सवाल।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई पुलिस ने पूर्व एनसीपी नेता Baba Siddique की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल श्याम सोनावणे को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, सोनावणे मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन एंड सिक्योरिटी शाखा में तैनात थे और बाबा सिद्दीकी के बॉडीगार्ड के रूप में नियुक्त किए गए थे।


गौरतलब है कि 12 अक्टूबर 2024 की रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित उनके बेटे Zeeshan Siddique के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


जांच के दौरान पुलिस को सोनावणे की ओर से गंभीर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के संकेत मिले थे, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। बाद में विभागीय जांच पूरी होने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि क्यों न उन्हें सेवा से हटाया जाए। अधिकारियों के मुताबिक, 2 मई को सोनावणे ने बर्खास्तगी की सजा स्वीकार कर ली।


वहीं, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने एक बार फिर हत्या की जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा चार्जशीट में बताई गई हत्या की वजह “महज आंखों में धूल झोंकने” जैसी है और उन्हें शक है कि इस हत्या के पीछे बिल्डर लॉबी का हाथ है।


जीशान ने कहा कि उन्होंने अपने संदेह और संबंधित बिल्डरों के नाम मुंबई क्राइम ब्रांच को बताए थे, लेकिन अब तक उन पर कोई जांच नहीं की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि किन बिल्डरों से पूछताछ हुई और क्या उनके मोबाइल टावर लोकेशन की जांच की गई।


क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के अनुसार, बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे तीन संभावित कारण बताए गए हैं — अभिनेता Salman Khan से उनकी करीबी, मुंबई में दबदबा कायम कर बॉलीवुड और कारोबारियों से वसूली करने की Bishnoi gang की साजिश, तथा सलमान खान फायरिंग मामले के आरोपी अनुज थापन की हिरासत में मौत को लेकर गैंग की नाराजगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में कचरा फेंकने के 162 हॉटस्पॉट चिन्हित, बीएमसी ने वार्ड अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने मुंबई में...

विकास लवांडे पर हमला वारकरी संप्रदाय का अपमान, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : हर्षवर्धन सपकाल।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट)...