बोरीवली में 22 मई को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेला’, नामी कंपनियां करेंगी भर्ती।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मुंबई उपनगर और सायली कॉलेज, बोरीवली (पश्चिम) के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई 2026 को ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेला’ आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला सायली कॉलेज, गोराई रोड, एमएचबी कॉलोनी, गोराई नगर, बोरीवली (पश्चिम), मुंबई में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।


रोजगार मेले में मुंबई की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की प्रत्यक्ष मुलाकात और इंटरव्यू लिए जाएंगे। साथ ही प्राथमिक चयन प्रक्रिया भी मौके पर ही पूरी की जाएगी।


मेले में विभिन्न सरकारी महामंडलों की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को मुफ्त प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना तथा प्रधानमंत्री इंटर्न योजना के तहत भी प्रशिक्षण का लाभ दिया जाएगा।


जिला कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, मुंबई उपनगर के सहायक आयुक्त रोलेक्स अर्जुनराव भगत ने दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण, आईटीआई तथा विभिन्न शाखाओं के स्नातक उम्मीदवारों से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र में 6.5 लाख करोड़ रुपये का ऊर्जा निवेश, 1.23 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र में ऊर्जा क्षेत्र में बड़े...

आरे कॉलोनी में चोरी के आरोपी ने किया पुलिस पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित आरे...

जेवीएलआर मिसिंग लिंक परियोजना के लिए ओशिवरा में 87 निर्माण हटाए गए।

मुंबई वार्ता संवाददाता जोगेश्वरी-विक्रोळी लिंक रोड (जेवीएलआर) से प्रस्तावित...