कुर्ला में कोडीन मिश्रित नशीले पदार्थ की 460 बोतलें जब्त, 38 वर्षीय महिला गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने कुर्ला पश्चिम में कार्रवाई करते हुए कोडीन फॉस्फेट मिश्रित नशीले पदार्थ की 460 बोतलें जब्त की हैं। इस मामले में पुलिस ने 38 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई बोतलों की अनुमानित कीमत 4 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को मादक पदार्थ विरोधी दस्ते की बांद्रा यूनिट की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुर्ला पश्चिम के गांधीनगर, काजूपाड़ा पाइपलाइन स्थित डी-3, ओमकार को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी के एक कमरे में बिक्री के उद्देश्य से कोडीन फॉस्फेट मिश्रित नशीले पदार्थ की बोतलें जमा करके रखी गई हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान वहां से 100-100 मिलीलीटर की कुल 460 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके से हसीना खबुलसाब होरपेट (38) को गिरफ्तार कर लिया। वह कुर्ला पश्चिम, मुंबई की निवासी है।पुलिस ने सभी 460 बोतलों को जब्त कर लिया है। जब्त नशीले पदार्थ की कुल अनुमानित कीमत 4,60,000 रुपये बताई गई है। आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (मादक पदार्थ विरोधी प्रकोष्ठ) पूर्णिमा चौगुले-शृंगी तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर हिरडेकर के मार्गदर्शन में की गई।

बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के पवई स्थित ‘अक्षरधाम’ स्वामीनारायण मंदिर में भव्य अन्नकूट उत्सव का आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के पवई स्थित 'अक्षरधाम' स्वामीनारायण...