मुंबई वार्ता संवाददाता

आगामी 28 मई को बोरीवली से भारतीय जनता पार्टी विधायक के विधायक संजय उपाध्याय का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्होंने अपने चाहने वालों से उपहार के रूप में फूल नहीं किताबें लाने की गुजारिश की है।


विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि, ” उपहार के रूप में फूल लाने की बजाय अगर मेरे चाहने वाले किताबें देंगे तो मैं उन किताबों को गरीब विद्यार्थियों तक पहुंचाऊगा। इससे गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में मदद मिलेगी।”


उन्होंने यह भी कहा कि, ” उपहार में दिए गए फूल कुछ दिन ही खूशबू फैलाएंगे, लेकिन उपहार में मिली पुस्तके किसी विद्यार्थी के शिक्षण मे मदद करेंगी और उनका पूरा जीवन खुशबू से महकेगा ।”


