मालाड में नशे के सिरप का बड़ा भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; 52 लाख रुपये से अधिक का कोडीन युक्त सिरप जब्त।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के मालाड पश्चिम क्षेत्र में पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 4,734 बोतलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत 52 लाख 7 हजार 400 रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

13 जून 2026 को शाम करीब 4 बजे सुमननगर रेजिडेंसी, गजानंद गुप्ता जल टंकी केंद्र के पास, एस.वी. रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने मालाड (पश्चिम) में अपराध शाखा यूनिट-11, कांदिवली की टीम ने चार लोगों को कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप की 153 बोतलों के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन वयस्क और एक 17 वर्षीय अल्प वयीन बालक शामिल है। गिरफ्तार 3 आरोपियों के नाम-
१) अर्सलन अनिश खान, वय – 36 वर्ष,
2) विश्वकर्मा लालन माली, वय – 23 वर्ष,
3) सोहिल सांगिर खान वय 26 वर्ष, है। 17 वर्षीय अल्प वयीन बालक होने के कारण उसका नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता नरेश वरठा पोशिक की शिकायत पर मालाड पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपियों में से एक ने नवी मुंबई के खारघर इलाके में बड़ी मात्रा में इस प्रकार का सिरप अवैध रूप से छिपाकर रखा है।

इसके बाद पुलिस टीम ने खारघर में छापा मारकर वहां से 4,581 अतिरिक्त बोतलें बरामद कीं।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये) और कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप की कुल 4,734 बोतलें (कीमत 52,07,400 रुपये) जब्त कीं। इस प्रकार कुल 53 लाख 7 हजार 400 रुपये का माल बरामद किया गया है।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन-1) नवनीत ढवले तथा सहायक पुलिस आयुक्त माणिक बेद्रे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा यूनिट-11 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश माली की टीम ने की। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

उद्धव ठाकरे की बैठक में 9 में से सिर्फ 4 सांसद पहुंचे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं ने फिर पकड़ा जोर।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव...

जुहू बना डंपिंग ग्राउंड ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आने के बाद हर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभ्यतागत परिवर्तन (सभ्यता की ओर झुकाव)।

प्रो. शांतिश्री धुलिपुडी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/...