विलेपार्ले में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद में 18 वर्षीय युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग हिरासत में।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

विलेपार्ले पश्चिम में पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान तीन आरोपियों ने एक 18 वर्षीय युवक के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले में जुहू पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधिसंघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना 8 नवंबर 2026 की रात करीब 11 बजे विलेपार्ले पश्चिम स्थित वी.एम. रोड पर सानिध्य बिल्डिंग के सामने, एचडीएफसी बैंक के पास फुटपाथ पर हुई। शिकायतकर्ता राकेशकुमार विद्यानंद चौधरी (24), (जो पेशे से चालक हैं और विलेपार्ले पश्चिम में रहते हैं,) ने पुलिस को बताया कि बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग सहकारी भंडार सिग्नेचर दुकान के सामने पहुंचे थे। वहां वे मोटरसाइकिल के पास पटाखे फोड़ रहे थे।इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और तीनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ हाथापाई की।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने 18 वर्षीय शुभंकर पर जान से मारने की नीयत से हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण शुभंकर की मौत हो गई।घटना के बाद जुहू पुलिस ने 9 नवंबर 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में 24 वर्षीय और 22 वर्षीय दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीसरे आरोपी के रूप में शामिल एक विधिसंघर्षग्रस्त बालक को हिरासत में लिया गया है।

इस संबंध में जुहू पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1749/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103(1), 115(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के पहले रोपवे प्रोजेक्ट का रास्ता साफ, मुलुंड से तारामती माता मंदिर तक बनेगा रोपवे।

■ पीडब्ल्यूडी ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और डिजाइन तैयार...