सूखाग्रस्त किसान परिवारों की मदद के लिए नगरसेवक तेजिंदर सिंह तिवाना ने मुख्यमंत्री सहायता निधि में दिए ढाई लाख रुपये।

Date:

■ दिवाली के अवसर पर किसानों के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा चेक।


मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले किसान आज प्राकृतिक आपदाओं और सूखे जैसी कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे हैं। ऐसे मुश्किल समय में किसानों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े रहने की सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नगरसेवक एवं बीएमसी स्थायी समिति के सदस्य तेजिंदर सिंह तिवाना ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने सूखाग्रस्त किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सहायता निधि में ढाई लाख रुपये का योगदान दिया है।


दिवाली के पावन अवसर पर खुशियां केवल अपने तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंदों के साथ बांटने की भावना से तेजिंदर सिंह तिवाना ने मुख्यमंत्री सहायता निधि के लिए 2,50,000 रुपये का चेक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंपा।


इस अवसर पर तिवाना ने कहा, “किसान सुखी तो महाराष्ट्र समृद्ध! अन्नदाता के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहना ही सच्चे अर्थों में दिवाली मनाना है। मुख्यमंत्री सहायता निधि में योगदान देकर मैंने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है।”


उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सूखा राहत और किसान परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट से जूझ रहे किसानों को राहत दिलाने और उनके परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री का संवेदनशील दृष्टिकोण किसानों को संबल प्रदान कर रहा है।


तिवाना ने ‘किसान सुखी तो महाराष्ट्र समृद्ध’ के विचार को दोहराते हुए कहा कि अन्नदाता को सशक्त बनाने और उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। किसानों के कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


माना जा रहा है कि तेजिंदर सिंह तिवाना के इस आर्थिक योगदान से सूखाग्रस्त किसान परिवारों को राहत पहुंचाने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के पहले रोपवे प्रोजेक्ट का रास्ता साफ, मुलुंड से तारामती माता मंदिर तक बनेगा रोपवे।

■ पीडब्ल्यूडी ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और डिजाइन तैयार...