मालवणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2.40 करोड़ रुपये का 800.90 ग्राम हेरोइन जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ उत्तराखंड से मुंबई तक फैले हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का खुलासा, जुहू से भी दो आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस के मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 800.90 ग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ 40 लाख 30 हजार रुपये बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में उत्तराखंड से मुंबई और आसपास के जिलों तक फैले हेरोइन तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को मालवणी पुलिस स्टेशन में 34 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ हेरोइन बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 4.90 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। इस संबंध में अपराध क्रमांक 1361/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के 19 वर्षीय साथी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद उसे भी इसी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी से गहन पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि वह उत्तराखंड के सिकरोड़ा में रहने वाले मुख्य आरोपी से हेरोइन लाता था।

जांच में सामने आया कि यह गिरोह मुंबई और आसपास के जिलों में हेरोइन की सप्लाई और बिक्री करता था। गिरोह के दो अन्य साथी जुहू इलाके में हेरोइन बेचने का काम कर रहे थे।इस जानकारी के आधार पर मालवणी पुलिस ने जुहू इलाके में कार्रवाई कर मुख्य आरोपी के दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया। इनकी उम्र 25 और 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 533 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1 करोड़ 59 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।

इस तरह पुलिस ने अब तक कुल 800.90 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी कुल अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 2 करोड़ 40 लाख 30 हजार रुपये है। मामले का मुख्य आरोपी उत्तराखंड के सिकरोड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उसके नेटवर्क और नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

इस पूरी कार्रवाई को मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. मनोजकुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रादेशिक विभाग) शशिकुमार मीना, पुलिस उपायुक्त (उत्तर, परिमंडल-2) संदीप घुगे, सहायक पुलिस आयुक्त मालवणी विभाग महेशकुमार ठाकूर और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रानी पुरी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।

कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक मीना मरे, पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप लोंढे, पुलिस हवलदार साजिद शेख, मुद्दस्सर देसाई, कालिदास खुडे और तकनीकी सहायता प्रदान करने वाले आदित्य राणे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप लोंढे कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related