मुंबई वार्ता संवाददाता

टेलीविजन और फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाली संचिता उगले का 14 जून को मुंबई में निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर है।


संचिता उगले ने कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। वह ‘संजन घर’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे टीवी शो से जुड़ी रही थीं। इसके अलावा, उन्होंने लोकप्रिय दैनिक धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


फिल्मों की बात करें तो संचिता उगले ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ में भी अभिनय किया था। इसके अलावा, वह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से भी जुड़ी रही थीं।
अभिनेत्री के अचानक निधन से उनके प्रशंसकों और मनोरंजन जगत के कलाकारों में शोक का माहौल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।


