मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस सेवा और बिजली आपूर्ति पर असर की आशंका।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) उपक्रम के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। 12 कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मंच बेस्ट संयुक्त कामगार कृती समिति के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल से शहर की बस सेवाओं और दक्षिण मुंबई में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।


बेस्ट की बस सेवाओं पर प्रतिदिन करीब 23 लाख यात्री निर्भर हैं, जबकि दक्षिण मुंबई के लाखों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति भी बेस्ट के माध्यम से होती है। ऐसे में हड़ताल का असर आम नागरिकों के दैनिक जीवन पर पड़ सकता है।


कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में बेस्ट के ‘सी’ बजट का मुंबई महानगरपालिका के मुख्य बजट में विलय, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया का एकमुश्त भुगतान, सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन समझौते का क्रियान्वयन, लगभग 10 हजार रिक्त पदों पर भर्ती, ठेका प्रणाली समाप्त करना तथा किराये के आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित सेवा में शामिल करना शामिल है।


हड़ताल की चेतावनी के बाद बेस्ट प्रशासन ने महाराष्ट्र आवश्यक सेवा संरक्षण अधिनियम (MESMA) के प्रावधान लागू करते हुए कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी थी और सेवाएं सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए थे।


हालांकि, यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए कुछ अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, बेस्ट वर्कर्स यूनियन ने इस हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।


हड़ताल के चलते मुंबईकरों को सार्वजनिक परिवहन और बिजली सेवाओं के संबंध में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में गड्ढों की हर शिकायत का 24 घंटे में समाधान करें, मानकों के अनुसार ही हो मरम्मत : अभिजीत बांगर।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अतिरिक्त...

20 करोड़ रुपये से होगा माहीम किले का संरक्षण और पुनरुद्धार, बीएमसी और सीमा शुल्क विभाग के बीच हुआ समझौता।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और सीमा शुल्क...

RTI के नाम पर हफ्ता वसूली करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...