मुंबई पुलिस ने 6.69 करोड़ रुपये के जब्त मादक पदार्थों को किया नष्ट, 1,257 किलो ड्रग्स और 5,606 कोडीन मिश्रित बोतलें भट्टी में जलाकर खत्म।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अंतर्गत मादक पदार्थ विरोधी कक्ष (एंटी नारकोटिक्स सेल) ने विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1,257 किलोग्राम मादक पदार्थ तथा 5,606 कोडीन मिश्रित बोतलों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नष्ट कर दिया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 6.69 करोड़ रुपये बताई गई है।


मुंबई पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, जब्त किए गए मादक पदार्थों में कोकीन, मेफेड्रोन, गांजा, चरस, हेरोइन, इफेड्रिन पाउडर, हाइड्रो गांजा तथा कोडीन मिश्रित बोतलें शामिल थीं। इन सभी मादक पदार्थों को 20 जून 2026 को महाराष्ट्र सरकार से मान्यता प्राप्त रिस्टोरेबिलिटी लिमिटेड के प्लॉट नंबर पी-32, एमआईडीसी तळोजा, तहसील पनवेल, जिला रायगढ़ स्थित बंदिस्त भट्टी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जलाकर नष्ट किया गया।


मुंबई पुलिस ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है। यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती और पुलिस सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे के मार्गदर्शन में की गई।
मादक पदार्थ निपटान समिति के अध्यक्ष एवं पुलिस सह आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. मनोज कुमार शर्मा, सदस्य अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) कृष्ण कांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (मादक पदार्थ विरोधी कक्ष) पूर्णिमा चौगुले-श्रींगी तथा न्यायसहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला, कालिना के अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी की गई।


इस दौरान प्रभारी पुलिस निरीक्षक (भंडारण) सचिन पाटिल तथा संबंधित अधिकारियों की टीम ने जब्त मादक पदार्थों के विनाश की पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मुंबई पुलिस ने दोहराया कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नया ‘आल्हा’–सुना गजोधर अब का होइ हैं।

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता सुना गजोधर अब का होइहैं,...

विश्व रक्तदान दिवस पर भयंदर में रक्तदान और मेडिकल कैंप को मिली शानदार सफलता, 103 यूनिट रक्त संग्रहित।

मुंबई वार्ता संवाददाता विश्व रक्तदान दिवस और महाराणा प्रताप...

खार के रेडियो होटल में 6.86 लाख की चोरी का 10 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के खार पश्चिम स्थित लिंकिंग...