विश्व रक्तदान दिवस पर भयंदर में रक्तदान और मेडिकल कैंप को मिली शानदार सफलता, 103 यूनिट रक्त संग्रहित।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


विश्व रक्तदान दिवस और महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर 14 जून 2026 को भयंदर (पूर्व) स्थित आर.एन.पी. पार्क के पास ओस्तवाल बगीचा में अमृत कलश फाउंडेशन, शुभसिता फाउंडेशन और भारत विकास फाउंडेशन (भयंदर ईस्ट) द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से नि:शुल्क रक्तदान एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के कैंसर मरीजों की सहायता के उद्देश्य से समर्पित था।


कार्यक्रम में लगभग 103 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि करीब 130 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। विशेष आकर्षण के रूप में प्रत्येक रक्तदाता को ‘क्वांटम फुल बॉडी हेल्थ चेक-अप’ की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसमें सिर से पैर तक शरीर की विस्तृत जांच कर 40 से अधिक त्वरित रिपोर्ट प्रदान की गईं। इससे शरीर में संभावित कमियों और बीमारियों का समय रहते पता लगाने में सहायता मिलती है।


अमृत कलश फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल (मीरा-भयंदर), श्री ब्रज एकता परिवार (मुंबई), अग्रबंधु सेवा समिति (मुंबई), खेलो मीरा-भयंदर खेलो, इंटरनेशनल वैश्य फाउंडेशन, भाजपा राजस्थान प्रकोष्ठ (मीरा-भयंदर), सहयोग फाउंडेशन तथा दादी परिवार (भयंदर) सहित सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, रवि व्यास, मुकेश राजपुरोहित, नगर सेवक मदन सिंह, रजनीकांत मायकर, रथिन दत्ता, शानू गोहिल, योगिता शर्मा, सुशील त्रिपाठी, तरुण शर्मा, भावना तिवारी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं, अग्रोहा विकास ट्रस्ट (मीरा रोड) के अध्यक्ष निर्भय गर्ग तथा अग्रोहा विकास ट्रस्ट (भयंदर) के अध्यक्ष सुशील शाह भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।


विशेष अतिथि शैलेंद्र गोयल (श्री ब्रज एकता परिवार, मुंबई) और चमन अग्रवाल (अग्रबंधु सेवा समिति, मुंबई) ने आयोजन की सराहना करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता के इस प्रयास को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। दोनों ने स्वयं क्वांटम हेल्थ चेक-अप करवाया और इसे अपने संगठनों के सदस्यों तक पहुंचाने की इच्छा जताई।


सुनील गर्ग ने शुभसिता फाउंडेशन के अध्यक्ष राम सुंदर झा, भारत विकास फाउंडेशन (भयंदर ईस्ट) की अध्यक्ष डॉ. मेघा अग्रवाल, रतन टिबेरावाल तथा हमेशा सहयोग देने वाले उमराव ओस्तवाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मीरा-भायंदर-वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस आयुक्तालय और नवघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने न केवल कार्यक्रम में भाग लिया, बल्कि रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचय दिया। उनकी इस पहल की विशेष सराहना की गई।


यह आयोजन भयंदर में जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ तथा समाज के लिए एक नई प्रेरणा बनकर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नया ‘आल्हा’–सुना गजोधर अब का होइ हैं।

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता सुना गजोधर अब का होइहैं,...

खार के रेडियो होटल में 6.86 लाख की चोरी का 10 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के खार पश्चिम स्थित लिंकिंग...