मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं अखंड भारत के युगदृष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मीरा-भयंदर भाजपा द्वारा ‘श्रद्धा सुमन’ व पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मंगलवार, 23 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे आय डी एल पार्क स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को याद करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: दिलीप जैन (भाजपा जिला अध्यक्ष) वैशाली भोईर (महिला अध्यक्षा),महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ,बृजेश तिवारी,रतन दत्ता हसमुख गहलोत (एमबीएमसी स्थायी समिति अध्यक्ष) वर्षा भानुशाली (नगरसेविका),एडवोकेट रकवी इनके अलावा शहर के कई अन्य नगरसेवकों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी कार्यालय पहुँचकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और राष्ट्र निर्माण में उनके बलिदान व योगदान को नमन किया।


मंडलों में भी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देशभाजपा मीरा-भयंदर के मीडिया प्रभारी बिपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कार्यालय के साथ-साथ पार्टी की ओर से सभी मंडल अध्यक्षों को भी यह निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने मंडलों में भी डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित करें, ताकि उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।प्रेषक: बिपिन गुप्ता, मीडिया प्रभारी, भाजपा मीरा-भयंदर


