दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए ‘नेत्रा’ ब्रांड के छाते और रेनकोट की गुणवत्ता और उत्कृष्टता की सराहना करते हुए मुंबई की महापौर श्रीमती ऋतु तावड़े ने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल दिव्यांगों के कौशल और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हैं, बल्कि समाज में उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनका आत्मविश्वास मजबूत करने का भी काम करते हैं।


बृहन्मुंबई महानगरपालिका के नियोजन विभाग के सहयोग तथा ‘द नेशनल एसोसिएशन ऑफ डिसएबल्ड एंटरप्राइजेज’ (नाडे) की ओर से बीएमसी मुख्यालय में दिव्यांग उद्यमियों द्वारा निर्मित ‘नेत्रा’ ब्रांड के छाते और रेनकोट की प्रदर्शनी आयोजित की गई है। मंगलवार को महापौर ऋतु तावड़े ने इस प्रदर्शनी का दौरा किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीनल तुर्डे तथा मनपा आयुक्त श्रीमती अश्विनी भिडे ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


प्रदर्शनी को महानगरपालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। इसके अलावा मनपा के सभी प्रशासनिक विभागों (वार्ड कार्यालयों) में भी इस तरह की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है।
महापौर ऋतु तावड़े ने प्रदर्शनी में रखे उत्पादों का निरीक्षण करने के बाद तीन छतरियां खरीदीं। उन्होंने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले दिव्यांग उद्यमी विक्रम मोरे से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और उनकी मेहनत, जिद और उद्यमशीलता की सराहना की।


महानगरपालिका का नियोजन विभाग दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उत्पादों के लिए व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न पहलें चला रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस प्रदर्शनी से नागरिकों के बीच दिव्यांगों के उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और दिव्यांग उद्यमियों का मनोबल भी मजबूत हो रहा है।


महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मीनल तुर्डे के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। निदेशक (नियोजन) डॉ. प्राची जांभेकर ने कहा कि ‘नेत्रा’ ब्रांड के उत्पादों को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद दिव्यांग उद्यमियों के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...