बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबईवासियों से बारिश के समय पेड़ों के नीचे खड़े न होने और वाहनों को भी पेड़ों के नीचे पार्क न करने की अपील की है। बीएमसी के उद्यान विभाग ने कहा है कि तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ या उनकी शाखाएं गिरने का खतरा बना रहता है।


बीएमसी ने मानसून पूर्व तैयारियों के तहत शहर के अत्यंत खतरनाक पेड़ों का सर्वेक्षण कर आवश्यक स्थानों पर वैज्ञानिक तरीके से उनकी छंटाई कराई है। इसके बावजूद तेज हवाओं और भारी बारिश के दौरान पेड़ों या उनकी शाखाओं के गिरने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी वजह से नागरिकों को पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचने की सलाह दी गई है।


उद्यान विभाग के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के समय पेड़ों के गिरने अथवा शाखाओं के टूटने का खतरा अधिक रहता है। इसे देखते हुए विभाग ने मुंबई शहर तथा पूर्व और पश्चिम उपनगरों में विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता के लिए सूचना-पत्रक भी प्रदर्शित किए हैं।


उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी इमारत, हाउसिंग सोसाइटी, परिसर या सड़क किनारे कोई पेड़ खतरनाक स्थिति में दिखाई दे तो इसकी जानकारी संबंधित वार्ड कार्यालय के उद्यान विभाग को दें या बीएमसी के नागरिक सेवा हेल्पलाइन नंबर 1916 पर संपर्क करें।


उन्होंने यह भी कहा कि सोसाइटी और इमारतों के परिसर में मौजूद खतरनाक पेड़ों की आवश्यक अनुमति लेकर समय पर छंटाई कराई जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं और जनहानि को रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आपातकाल के विरोध में भाजयुमो मुंबई की पदयात्रा और साइकिल रैली, युवाओं ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मुंबई...

सुप्रिया सुळे का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- शिक्षा के जरिए नई पीढ़ी पर विचारधारा थोपने की कोशिश।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...