भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री करने के उद्देश्य से गांजा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को शाम 7:57 बजे एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 306/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क) तथा 20(ब)(II)(ब) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।


यह कार्रवाई भाटिया बाग गार्डन, नगर चौक, मुंबई में की गई। पुलिस को सूचना मिलने पर छापेमारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.626 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के गांजा बिक्री के उद्देश्य से अपने पास रखे हुए था।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत छोटेलाल पटवा (22) के रूप में हुई है। वह ग्राम रामनगर, वार्ड क्रमांक-6, उमिया कंपाउंड, तहसील रामनगर, जिला बैतिया, बिहार का निवासी है।


यह कार्रवाई पुलिस उपनिरीक्षक संदीप सोनवणे, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक चव्हाण, पुलिस हवलदार धादवड तथा पुलिस शिपाई पवार की टीम ने की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि वह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाने की योजना थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...