मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित जुहू इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और युवक को नाले से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी के अनुसार, यह घटना 27 जून 2026 को दोपहर 12:09 बजे जेवीपीडी स्कीम, वी.पी. मार्ग, जुहू, अंधेरी पश्चिम में हुई। स्थानीय लोगों ने एक युवक को खुले नाले में गिरा हुआ देखा और इसकी सूचना बृहन्मुंबई महानगरपालिका के फायर ब्रिगेड (एमएफबी) को दी।
दमकल कर्मियों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर युवक को नाले से बाहर निकाला। उसकी पहचान निहाल नाज़िम मिर्ज़ा (24 वर्ष) के रूप में हुई। उसे निजी एम्बुलेंस से कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


