मुंबई में आज भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, रात में अत्यधिक वर्षा की आशंका; तेज़ हवाएं और हाई टाइड से सतर्क रहने की अपील।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई और उपनगरों में आज सुबह 8 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूरे दिन भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से रात और शुक्रवार तड़के अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है।


बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। ऐसे में नागरिकों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की गई है।
ज्वार (Tide) का समय:

हाई टाइड: दोपहर 1:45 बजे – 4.27 मीटर
3 जुलाई तड़के 1:31 बजे – 3.71 मीटर
लो टाइड: शाम 7:49 बजे – 1.82 मीटर
3 जुलाई सुबह 7:11 बजे – 0.88 मीटर

हाई टाइड और भारी बारिश एक साथ होने से शहर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।
पिछले 24 घंटे (1 जुलाई सुबह 8 बजे से 2 जुलाई सुबह 8 बजे तक) की औसत वर्षा:

मुंबई शहर: 172 मिमी
पूर्वी उपनगर: 189 मिमी
पश्चिमी उपनगर: 165 मिमी

प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी ताज़ा अपडेट पर नज़र रखने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

परमाणु से परे: महर्षि कणाद आज भी भारत को क्या सिखाते है ?

प्रो. शांतिश्री धूलिपुडी पंडित (जेएनयू / कुलगुरु)/ स्तंभकार/मुंबई...

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा ओवम (Egg) तस्करी का मामला: अबू आसिम आजमी ने अवैध IVF सेंटरों पर उठाए सवाल।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र...