श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा मुंबई महानगर के लिए अत्यधिक भारी बारिश (रेड अलर्ट) जारी किए जाने के बाद एहतियात के तौर पर आज, 4 जुलाई 2026 को शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों के दोपहर के सत्र की छुट्टी घोषित कर दी गई है।


यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) प्रशासन ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि दोपहर के सत्र की कक्षाएं आयोजित न की जाएं।
बीएमसी ने नागरिकों से भी अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।


