मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के पवई स्थित श्रीमती शोभादेवी सिंह विद्यामंदिर में प्रशिक्षित सहायक शिक्षिका श्रीमती मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा के सम्मान में भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। यह विद्यालय श्री लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित है।


समारोह में विवेक सिंह, भाजपा महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, नवभारत समाचारपत्र के संपादक ब्रजमोहन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व नगरसेवक श्रीनिवास त्रिपाठी, ट्रस्ट सदस्य प्राची सिंह एवं नीलू सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


अतिथियों ने श्रीमती मीना मिश्रा की दीर्घकालीन शिक्षण सेवाओं की सराहना करते हुए उनके समर्पण, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति योगदान को प्रेरणादायी बताया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सफल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन भावपूर्ण वातावरण में हुआ।


