मुंबई वार्ता संवाददाता

वॉलकेश्वर स्थित प्रसिद्ध बंगंगा तालाब में शनिवार दोपहर तैरने के दौरान एक 19 वर्षीय युवक डूब गया। सूचना मिलते ही बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), पुलिस, 108 एंबुलेंस और बीएमसी वार्ड कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची।


बीएमसी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:10 बजे की है। बाणगंगा तालाब में तैरते समय युवक पानी में डूब गया। मुंबई फायर ब्रिगेड के जवानों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
युवक की पहचान शेखर हरीश रावल (19) के रूप में हुई है। एलिजाबेथ अस्पताल के संबंधित चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में डॉक्टरों ने शेखर को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।


