गणेशभक्तों के लिए कालीना से कोकण तक 20 निःशुल्क बसों की सेवा शुरू, नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह ने किया शुभारंभ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

गणपति बप्पा के आगमन के साथ ही मुंबई में रहने वाले हजारों कोकणवासियों को अपने गांव और आराध्य गणपति के दर्शन की लालसा होने लगती है। गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुंबई से कोकण की ओर रवाना होते हैं। गणेशभक्तों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कालीना विधानसभा क्षेत्र से कोकण के लिए 20 निःशुल्क बस सेवा का आयोजन शुक्रवार को किया गया।


इस निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ नगरसेवक डॉ. नितेश राजहंस सिंह के हाथों उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी गणेशभक्तों को गणेशोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय होने की कामना की।


कोकण जाने वाले गणेशभक्तों के लिए शुरू की गई 20 निःशुल्क बसों की इस पहल से अनेक परिवारों को राहत मिली। गणेशोत्सव केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि, मिट्टी, संस्कृति और गांव से दोबारा जुड़ने का भावनात्मक अवसर भी है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को उनके गांव तक पहुंचने में सहयोग करना इस पहल का मुख्य उद्देश्य रहा।


डॉ. नितेश राजहंस सिंह ने कहा कि गणेशोत्सव के दौरान अपने गांव और बप्पा के दर्शन के लिए निकलने वाले भक्तों की सेवा करना गणराय के चरणों में सच्ची सेवा के समान है। इसी भावना से इस निःशुल्क बस सेवा का आयोजन किया गया है।


कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत मोरे, मंडल अध्यक्ष बिना दिवेकर, मंडल अध्यक्ष दिपू सिंह, वार्ड अध्यक्ष प्रणव सावंत, भाग्येश चौधरी, शैलेश नगरकर, मंडल महामंत्री सचिन हणवते, रुपेश पवार, केशव शिंदे, रवींद्र आपटे, यदूजी सहित बस प्रमुख, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणेशभक्त उपस्थित रहे।


गणेशोत्सव के अवसर पर शुरू की गई इस सेवा पहल का गणेशभक्तों ने उत्स्फूर्त स्वागत किया और इसे कोकण जाने वाले परिवारों के लिए उपयोगी कदम बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जोगेश्वरी में 1.26 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्‍स समेत एक पैडलर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की...

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...