भिवंडी में इमारत की पार्किंग में भीषण आग, 14 बाइक जलकर खाक; शॉर्ट सर्किट की आशंका।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी के खंडूपाड़ा इलाके में बुधवार तड़के एक पांच मंजिला आवासीय इमारत की पार्किंग में भीषण आग लगने से 14 दोपहिया वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए। आग की चपेट में आने से बिजली का मीटर बॉक्स भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में किसी की मौत नहीं हुई, हालांकि धुएं के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।


जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 4:30 बजे खंडूपाड़ा स्थित उमर अपार्टमेंट की पार्किंग में लगी। पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों ने तेजी से आग पकड़ ली और कुछ ही समय में आग फैलने लगी। आग और धुएं को देखकर इमारत में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग अपने परिवार के साथ इमारत से बाहर निकल आए।


स्थानीय निवासियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए बिजली आपूर्ति कंपनी और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही भिवंडी दमकल केंद्र से दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।


दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग की लपटें इमारत की ऊपरी मंजिलों की ओर बढ़ने लगी थीं, जिसके कारण सुरक्षा के लिहाज से निवासियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ लोगों को घने धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


प्रारंभिक तौर पर दमकल विभाग को आशंका है कि बिजली के मीटर बॉक्स में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। इसके बाद पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों ने आग को तेजी से फैलाने में मदद की। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच की जा रही है।


भिवंडी दमकल केंद्र के अग्निशमन अधिकारी नितिन चव्हाण ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली थी। इसके बाद दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और लगभग दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग के सही कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

साहित्य कला मंच की नई कमेटी का गठन हुआ।

मुंबई वार्ता संवाददाता साहित्य कला मंच द्वारा पिछले 48...

मराठी साइनबोर्ड नहीं लगाने पर बीएमसी की कार्रवाई, मुंबई में 294 प्रतिष्ठानों को नोटिस।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों...