डिंडोशी कोर्ट से फरार हुआ हत्या के प्रयास का आरोपी, पुलिस की तलाश जारी।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई की डिंडोशी अदालत में पेशी के लिए लाया गया हत्या के प्रयास के मामले का एक आरोपी शुक्रवार शाम 4:30 बजे, पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। हालांकि, जेल ले जाने की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही आरोपी पुलिस की निगरानी से भागने में कामयाब हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरार आरोपी के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस थाने की सीमा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। मामले में रिमांड की सुनवाई के लिए उसे डिंडोशी अदालत में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, लेकिन इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।घटना के सामने आने के बाद कुरार पुलिस थाने में आरोपी के फरार होने के संबंध में एफआईआर क्रमांक 1195/26 दर्ज की गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और फरार होने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध के आरोपी का अदालत से फरार होना सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस निगरानी पर सवाल खड़े करता है। आरोपी को अदालत में पेश करने से लेकर जेल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी के दौरान सुरक्षा में कहां चूक हुई, इसकी जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है।फिलहाल, आरोपी के फरार होने के तरीके और उसके संभावित ठिकानों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच आगे बढ़ने के बाद ही इस मामले में अधिक तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एमपीएससी पेपर लीक मामले में एक और अधिकारी गिरफ्तार, आरोपियों की संख्या बढ़कर 13 हुई।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी)...

अनिल गलगली की शिकायत के बाद 25 मिनट में खुला नाहर अमृत शक्ति गार्डन का ताला !

■ मियावाकी पद्धति से लगाए गए 41,207 पेड़; अतिरिक्त...