अंधेरी पूर्व में 31 अक्टूबर को जनता दरबार लगाएंगे विधायक मुरजी पटेल, सुनेंगे नागरिकों की समस्याएं।

Date:

■ सुबह 11 बजे जीवन ज्योत प्रतिष्ठान कार्यालय में होगा आयोजन; नागरिकों से लिखित रूप में शिकायतें और समस्याएं लेकर आने की अपील।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरजी पटेल (काका) शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को जनता दरबार का आयोजन करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और जनहित से जुड़े मुद्दे सुनेंगे।

जनता दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे जीवन ज्योत प्रतिष्ठान कार्यालय, सुभाष नगर-2, एमआईडीसी, अंधेरी पूर्व में किया जाएगा।इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे विधायक के सामने रखने का अवसर उपलब्ध कराना है। जनता दरबार में स्थानीय नागरिक अपने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं, नागरिक समस्याओं और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रख सकेंगे।

आयोजकों की ओर से नागरिकों से विशेष अपील की गई है कि वे अपनी समस्याएं और शिकायतें लिखित रूप में लेकर आएं, ताकि संबंधित मुद्दों को व्यवस्थित तरीके से समझकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।इस जनता दरबार के माध्यम से विधायक मुरजी पटेल नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सरकारी छात्रावासों की बदहाल सुविधाओं पर अभाविप सख्त, प्रशासन को 11 दिनों का अल्टीमेटम।

■ पेयजल, लिफ्ट, साफ-सफाई, भोजन और वाई-फाई जैसी समस्याओं...