फिल्मसिटी रोड फ्लाईओवर की रेलिंग पर लगा टीन शेड गिरा, बड़े हादसे की आशंका; कांग्रेस उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला ने किया प्रदर्शन।

Date:

■ मुंबई कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, जयकांत शुक्ला बोले- जनता की जान से खिलवाड़ कर रही सरकार।


मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

फिल्मसिटी रोड पर नवनिर्मित फ्लाईओवर ब्रिज की साइड रेलिंग पर लगाया गया टीन शेड शुक्रवार तड़के अचानक गिर गया। इस घटना से सड़क पर बड़ी दुर्घटना होने की आशंका पैदा हो गई। निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष जयकांत शुक्ला ने शुक्रवार को घटनास्थल के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।


इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता जयकांत शुक्ला ने राज्य सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही के कारण आम जनता की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए, “घटिया सरकार का घटिया काम, नरेंद्र-देवेंद्र का देखो कमाल” और “जनता के जीवन से करे खिलवाड़, भाजपा की घटिया सरकार।”


शुक्ला ने फ्लाईओवर की रेलिंग पर लगाए गए टीन शेड के गिरने की घटना को गंभीर बताते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की मांग उठाई। उनका कहना है कि यदि यह टीन शेड किसी वाहन या राहगीर पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।


कांग्रेस की ओर से इस घटना को लेकर संबंधित प्रशासन और निर्माण एजेंसियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुल और फ्लाईओवर पर लगाए गए सुरक्षा उपकरणों तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने की आवश्यकता जताई गई है।


फिलहाल उपलब्ध जानकारी में इस घटना में किसी के घायल होने का उल्लेख नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सरकारी छात्रावासों की बदहाल सुविधाओं पर अभाविप सख्त, प्रशासन को 11 दिनों का अल्टीमेटम।

■ पेयजल, लिफ्ट, साफ-सफाई, भोजन और वाई-फाई जैसी समस्याओं...