दिवाली पर मुंबईकरों को पानी कटौती से राहत देने की मांग, विधायक संजय उपाध्याय ने आयुक्त को लिखा पत्र।

Date:

■ 10 प्रतिशत पानी की कटौती 2 से 9 नवंबर तक स्थगित करने की अपील; त्योहार के दौरान पानी की बढ़ती जरूरत और नागरिकों की परेशानी का दिया हवाला।

मुंबई वार्ता संवाददाता

दिवाली के पावन पर्व को देखते हुए पूरे मुंबई में लागू 10 प्रतिशत पानी की कटौती को अगले सात दिनों तक स्थगित करने की मांग उठी है। बोरीवली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने इस संबंध में 2 नवंबर 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त को पत्र लिखकर 2 से 9 नवंबर तक पानी की कटौती रोकने की अपील की है।

विधायक संजय उपाध्याय ने अपने पत्र में कहा है कि दिवाली का त्योहार नजदीक होने के कारण मुंबई के लाखों नागरिक अपने घरों की साफ-सफाई और अन्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दौरान सामान्य दिनों की तुलना में पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है। ऐसे में पहले से लागू 10 प्रतिशत पानी की कटौती के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि पानी की कटौती को लेकर उनके पास प्रतिदिन सैकड़ों शिकायतें पहुंच रही हैं। नागरिकों को घरेलू जरूरतों के साथ-साथ त्योहार की तैयारियों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे समय में पानी की कटौती जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं तथा नागरिकों में नाराजगी भी पैदा हो सकती है।

उपाध्याय ने बीएमसी आयुक्त से आग्रह किया है कि दिवाली के महत्व और मुंबईकरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संबंधित जल अभियंता विभाग को तत्काल निर्देश दिए जाएं। पूरे मुंबई क्षेत्र में लागू 10 प्रतिशत पानी की कटौती को अगले सात दिनों यानी 2 नवंबर से 9 नवंबर 2026 तक स्थगित रखा जाए, ताकि नागरिक बिना किसी परेशानी के त्योहार मना सकें।

अब देखना होगा कि विधायक की इस मांग पर बीएमसी प्रशासन क्या निर्णय लेता है और क्या दिवाली के दौरान मुंबईकरों को पानी की कटौती से अस्थायी राहत मिल पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पवई में ‘रन ऑफ यूनिटी’ में उमड़ा जनसैलाब, पांच हजार से अधिक लोगों ने लगाई दौड़।

■ सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जलजा फाउंडेशन...