दिवाली से पहले मुंबई पुलिस की नागरिकों को अनमोल सौगात, 1.64 करोड़ रुपये का चोरी और गुम हुआ सामान लौटाया।

Date:

■ 332 मोबाइल फोन, 15 मोटरसाइकिल, 2 कारें और सोने के आभूषण समेत 1.64 करोड़ रुपये का सामान मूल मालिकों को सौंपा।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

दिवाली की पूर्व संध्या पर मुंबई पुलिस के पूर्व प्रादेशिक विभाग के पूर्व परिमंडल-1 ने नागरिकों को अनमोल सौगात दी। पुलिस ने विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज चोरी और गुमशुदगी के मामलों में बरामद किए गए कुल 1 करोड़ 64 लाख रुपये मूल्य के सामान को उसके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। लंबे समय से अपनी कीमती वस्तुओं के मिलने का इंतजार कर रहे नागरिकों के लिए दिवाली से पहले यह किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं रही।

3 नवंबर 2026 को आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस ने कुल 11 सोने के आभूषण, 2 मोटर कार, 332 मोबाइल फोन, 15 मोटरसाइकिल, गुम हुई 5 अन्य वस्तुओं तथा विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 11 अन्य सामान सहित कुल 1.64 करोड़ रुपये का मुद्देमाल संबंधित शिकायतकर्ताओं और मूल मालिकों को लौटाया।पुलिस की इस कार्रवाई से नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। लंबे समय से खोई हुई वस्तुएं वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पहल से पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास, अपनापन और सहयोग की भावना भी मजबूत हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपर पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रादेशिक विभाग, मुंबई) धनंजय कुलकर्णी ने नागरिकों को अपनी कीमती वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सावधान रहने और किसी भी संदिग्ध फोन कॉल, संदेश या ऑनलाइन गतिविधि के झांसे में नहीं आने की अपील की।उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए मोबाइल फोन के सीमित इस्तेमाल की सलाह दी। साथ ही अभिभावकों से छोटे बच्चों को मोबाइल फोन देने से बचने की अपील की।

कार्यक्रम की प्रस्तावना पुलिस उपायुक्त, पूर्व परिमंडल-1 समीर शेख ने रखी, जबकि आभार प्रदर्शन सहायक पुलिस आयुक्त रामराव ढिकले ने किया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस उपनिरीक्षक संदीप पाटील और महिला पुलिस उपनिरीक्षक रुपाली सानप ने किया।

यह विशेष कार्यक्रम मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मनोजकुमार शर्मा तथा अपर पुलिस आयुक्त धनंजय कुलकर्णी के निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था।दिवाली से पहले पुलिस की इस पहल ने उन परिवारों की खुशियां दोगुनी कर दीं, जिन्हें लंबे समय से अपनी खोई हुई संपत्ति वापस मिलने की उम्मीद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

17 साल से हत्या के मामले में फरार आरोपी टिटवाला से गिरफ्तार, मुलुंड पुलिस की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता हत्या के एक मामले में पिछले...