विधान परिषद चुनावों के नतीजों का गहन अध्ययन करने के लिए कांग्रेस की चार सदस्यीय समिति नियुक्त।

Date:

■ बालासाहेब थोरात, चंद्रकांत हंडोरे, आरिफ नसीम खान और बी. एम. संदीप समिति में शामिल।

मुंबई वार्ता संवाददाता

हाल ही में संपन्न नागपुर स्नातक, पुणे शिक्षक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनावों के नतीजों का गहन अध्ययन करने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चार सदस्यीय समिति नियुक्त की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर इस समिति का गठन किया गया है।

इस समिति में कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य बालासाहेब थोरात, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, आरिफ नसीम खान और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बी. एम. संदीप शामिल हैं।यह समिति संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया, पार्टी की प्रचार रणनीति, चुनाव में जीत अथवा हार के कारणों और पार्टी के आंतरिक समन्वय की विस्तृत समीक्षा करेगी। चुनाव के दौरान पार्टी स्तर पर कोई कमियां रह गई थीं या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। इसके अलावा, पिछले चुनावों का अध्ययन कर यह पता लगाया जाएगा कि उनका हाल ही में संपन्न चुनावों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था या नहीं।

साथ ही, भविष्य के चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समिति आवश्यक सुझाव और सिफारिशें भी प्रस्तुत करेगी।समिति तीन सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट महाराष्ट्र के प्रभारी डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को सौंपेगी। रिपोर्ट की एक प्रति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को भी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related