राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली की तस्वीर वाला पोस्टर फाड़ा; आरे पुलिस का त्वरित एक्शन, 15 में से दो आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ जयेश पटेल की शिकायत पर मामला दर्ज; मंदिर में तोड़फोड़, सुरक्षा रक्षक को जान से मारने की धमकी और इलाके में जमीनों पर अवैध कब्जे व झोपड़ियां बनाकर बेचने के आरोपों की भी जांच की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के अंधेरी पूर्व स्थित मरोल नाका के राम मंदिर में घुसकर बजरंगबली की तस्वीर वाला पोस्टर फाड़ने, मंदिर के सूचना बोर्ड पर काले स्प्रे पेंट से रंग डालने और मंदिर के सुरक्षा रक्षक के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। मंदिर ट्रस्ट के विश्वस्त जयेश पटेल की शिकायत पर आरे पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की है। मामले में नामजद 15 लोगों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अमित पाठक और विनोद मिश्रा को तलोजा जेल भेजा गया है।इस मामले में आरे पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

धार्मिक स्थल की गरिमा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े इस गंभीर मामले में पुलिस ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।शिकायत के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को अमित पाठक ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हिंदू रक्षक सेना की ओर से 7 नवंबर को मरोल नाका स्थित राम मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती आयोजित करने की जानकारी दी थी और लोगों से शामिल होने की अपील की थी। इसके बाद 7 नवंबर को शाम 5 से 5.30 बजे के बीच मंदिर परिसर में करीब 30 से 40 लोग जमा हुए।

आरोप है कि इस दौरान अमित पाठक ने मंदिर के सुरक्षा रक्षक नंदलाल केवट के साथ गाली-गलौज की और मंदिर परिसर की सभी लाइटें जलाने को कहा। विरोध करने पर सुरक्षा रक्षक की शर्ट का कॉलर पकड़कर उसे धमकाया गया। शिकायत में दर्ज आरोप के अनुसार, उससे कहा गया, ‘तू रात में मंदिर में अकेला रहता है, तुझे काटकर जंगल में फेंक देंगे।’हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती के बाद कुछ लोगों ने मंदिर की दीवार पर लगे सूचना बोर्ड पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। इसके अलावा मंदिर परिसर के शेड पर लगे ‘श्री लेवा पाटीदार बजरंग सत्संग मंडल (मरोल)’ के पोस्टर को लोहे की सीढ़ी लगाकर फाड़ दिया गया। पोस्टर पर बजरंगबली की तस्वीर भी लगी थी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।इस घटना के बाद अंधेरी विभाग के नागरिकों ने इलाके में कथित तौर पर जमीनों पर अवैध कब्जे, झोपड़ियां खड़ी करने और बाद में उन्हें बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। नागरिकों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों के जरिए इलाके में दबदबा और भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।

नागरिकों की मांग है कि पुलिस इस मामले को केवल मंदिर में तोड़फोड़ तक सीमित न रखे, बल्कि संबंधित लोगों की गतिविधियों, आर्थिक लेन-देन, जमीनों पर कथित अवैध कब्जे और झोपड़ियां बनाकर बेचने के पूरे नेटवर्क की भी जांच करेनागरिकों ने मांग की है कि मंदिर की धार्मिक और प्रबंधन व्यवस्था में जबरन हस्तक्षेप करने, धार्मिक प्रतीकों का अपमान करने और सुरक्षा रक्षक को धमकाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।साथ ही, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसकी भूमिका की जांच की जाए। इलाके में अवैध निर्माण और जमीन कब्जाने की शिकायतों को भी गंभीरता से लेकर उनके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।

आरे पुलिस ने जिस तत्परता से शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वह सराहनीय है। अब नागरिकों की अपेक्षा है कि जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाकर सभी दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और आम नागरिकों का कानून पर भरोसा कायम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर गिरी फॉल्स सीलिंग, एक यात्री घायल; नानावटी अस्पताल में कराया गया इलाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...