कुर्ला में दिनदहाड़े गोलीबारी, पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय विनोद पवार को मारी गोली।

Date:

■ माकड़वाला कंपाउंड में दोपहर 12:40 बजे हुई वारदात, घायल को भाभा अस्पताल में कराया गया भर्ती।

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित मकड़वाला कंपाउंड में बुधवार दोपहर गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश के चलते एक आरोपी ने 40 वर्षीय व्यक्ति पर कथित तौर पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गया। घायल की पहचान विनोद मल्लप्पा पवार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब 12:40 बजे विनोबा भावे नगर पुलिस थाने की सीमा में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी और घायल विनोद पवार के बीच पहले से दुश्मनी चल रही थी। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने पवार पर गोली चला दी।गोली लगने से घायल विनोद पवार को तत्काल भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोलीबारी के पीछे की वजह और आरोपी की भूमिका को लेकर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related