मुंबई वार्ता संवाददाता

उत्तर मुंबई भाजपा आदिवासी कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार, 12 नवंबर को उत्तर मुंबई भाजपा लोककल्याण कार्यालय में की गई।पार्वती धोड़ी को आदिवासी प्रकोष्ठ की संयोजक बनाया गया।


इस मौके पर, पूर्व समाज कल्याण मंत्री और वरिष्ठ नेता विजय भाई गिरकर और उत्तर मुंबई भाजपा अध्यक्ष नगर सेवक दीपक तावड़े उपस्थित थे। उन्होंने पार्वती धोड़ी को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस मौके पर भाजपा उत्तर मुंबई महासचिव अप्पा बेलवलकर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष संजय बाविस्कर एवं आदिवासी कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ मौजूद थे।


