कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से घाटकोपर में भव्य छठ पूजा का आयोजन, श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मुंबई के घाटकोपर (पूर्व) में भव्य छठ पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 15 नवंबर (रविवार) से 16 नवंबर (सोमवार) 2026 तक आयोजित होगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय सदानंद बागल ने बताया कि कार्यक्रम का समय शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना और छठी मैया की आराधना का विशेष आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता, प्रकृति और सूर्य उपासना का प्रतीक है।

इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।छठ पूजा समारोह का आयोजन साईं निवास, घाटकोपर बस डिपो के आगे, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास, घाटकोपर (पूर्व), मुंबई में किया जाएगा।

इस आयोजन को सफल बनाने में मनोज सिंह, संजीव त्रिपाठी, दिलीप सिंह, अजय सिंह (मुन्ना भाई), सुनील सिंह, संतोष पाठक, हरिहर यादव, धर्मेंद्र गिरी, डॉ. ममता सिंह, उमा दुबे, सविता दुबे, धनश्री बागल और कविता देशमुख सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

कल्याणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related