बाला साहेब ठाकरे के स्मृतिदिन की तैयारियों का उपमहापौर संजय घाडी ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

शिवसेना प्रमुख वंदनीय बालासाहेब ठाकरे के स्मृतिदिन के अवसर पर 17 नवंबर 2026 को शिवाजी पार्क, दादर स्थित उनके स्मृतिस्थल पर आने वाले लाखों शिवसैनिकों और शिवसेना प्रेमियों की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में मुंबई के उपमहापौर संजय घाडी ने सोमवार को शिवाजी पार्क स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मृतिस्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान सांसद अनिल देसाई, मुंबई महानगरपालिका के सहायक आयुक्त योगेश देसाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उपमहापौर संजय घाडी ने अधिकारियों के साथ स्मृतिस्थल का निरीक्षण किया और श्रद्धांजलि अर्पित करने आने वाले शिवसैनिकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि 17 नवंबर को बालासाहेब ठाकरे का स्मृतिदिन मनाया जाता है। इस अवसर पर महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शिवसैनिक और बालासाहेब के अनुयायी शिवाजी पार्क, दादर पहुंचकर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। लाखों की संख्या में आने वाले लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए महानगरपालिका की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

उपमहापौर संजय घाडी ने शिवाजी पार्क स्थित स्मृतिस्थल के साथ-साथ कोलाबा में रीगल सिनेमा के सामने स्थित बालासाहेब ठाकरे के स्मारक का भी अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों स्मारकों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर उचित निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related