सोनिया गांधी की आत्मकथा के पन्ने फाड़ने के विरोध में दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस का ‘ चप्पल-मारो आंदोलन।’

Date:

■ जिलाध्यक्ष रवि बावकर के नेतृत्व में आजाद मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग।


मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के पन्ने फाड़ने की निंदनीय घटना के विरोध में गुरुवार को दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस आंदोलन को ‘ चप्पल-मारो आंदोलन’ नाम दिया गया था। प्रदर्शन का नेतृत्व दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि बावकर ने किया।


इस आंदोलन में दक्षिण मुंबई के नगरसेवकों, मुंबई कांग्रेस के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में कांग्रेस के झंडे और बैनर लेकर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुस्तक के पन्ने फाड़ने से विचारों को समाप्त नहीं किया जा सकता और विचारों का जवाब विचारों से ही दिया जाना चाहिए।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि बावकर ने कहा कि किसी पुस्तक को फाड़ना विकृत मानसिकता का परिचायक है। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में अपने जीवन के संघर्ष और त्याग को प्रस्तुत किया है। उनकी पुस्तक का अपमान करना लोकतंत्र का अपमान है। कांग्रेस इस निंदनीय कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है।


बावकर ने मांग की कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पुस्तक के पन्ने फाड़कर विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता और पोस्टर फाड़कर इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता।


दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी ने इस प्रदर्शन के माध्यम से पुस्तक के पन्ने फाड़ने की घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related