पंढरपुर में उड़ान भरने से पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, पुणे के रास्ते सड़क मार्ग से लौटे मुंबई।

Date:

■ बैटरी में खराबी के कारण हेलीकॉप्टर का एक इंजन नहीं हुआ चालू, 20-25 मिनट तक पायलट ने की उड़ान शुरू करने की कोशिश।

मुंबई वार्तासंवाददाता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में पंढरपुर से उड़ान भरने से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उन्हें अपनी प्रस्तावित हेलीकॉप्टर यात्रा रद्द करनी पड़ी। यह घटना बुधवार, 18 नवंबर को हुई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में एकनाथ शिंदे और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, पंढरपुर से मुंबई रवाना होने के लिए हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर की बैटरी में तकनीकी समस्या सामने आई। पायलट ने हेलीकॉप्टर शुरू करने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन उसे उड़ान के लिए तैयार नहीं किया जा सका।

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के दो इंजनों में से एक इंजन चालू हो गया था, जबकि दूसरा इंजन शुरू नहीं हो पाया। इसके कारण हेलीकॉप्टर उड़ान भरने की स्थिति में नहीं था। तकनीकी समस्या दूर करने के लिए बैटरी चार्ज करने सहित कई प्रयास किए गए, लेकिन इसके बावजूद हेलीकॉप्टर को चालू नहीं किया जा सका।

इस दौरान एकनाथ शिंदे, उनके सुरक्षाकर्मी, अधिकारी और अन्य लोग हेलीकॉप्टर के पास मौजूद रहे। बताया जाता है कि पायलट और तकनीकी कर्मचारियों ने करीब 20 से 25 मिनट तक खराबी दूर करने की कोशिश की। हालांकि, तमाम प्रयासों के बाद भी जब हेलीकॉप्टर उड़ान भरने लायक नहीं हुआ, तो शिंदे ने अपनी यात्रा का कार्यक्रम बदलने का फैसला किया।

इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हेलीकॉप्टर से मुंबई जाने की योजना रद्द कर दी और पुणे के रास्ते मुंबई लौटे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में हेलीकॉप्टर जमीन पर खड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके आसपास शिंदे, सुरक्षाकर्मी और अधिकारी मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related