महिलाओं की सुरक्षा और नशामुक्त घाटकोपर के लिए अमोल मातेले ने चिरागनगर पुलिस से की मुलाकात, रात में गश्त बढ़ाने की मांग।

Date:

■ घाटकोपर के स्कूलों, मैदानों और फ्लाईओवर के नीचे नशेड़ियों का बढ़ता जमावड़ा बना चिंता का विषय; सीसीटीवी कैमरे लगाने और विशेष अभियान चलाने की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता

घाटकोपर पश्चिम में महिलाओं, छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बढ़ते नशीले पदार्थों के सेवन और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव एडवोकेट अमोल मातेले ने 23 नवंबर को चिरागनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि घाटकोपर पश्चिम के विभिन्न रास्तों, स्कूलों, सार्वजनिक मैदानों और फ्लाईओवर के नीचे स्थित खाली जगहों पर रात के समय अंधेरे का फायदा उठाकर नशेड़ियों और नशे के आदी लोगों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। इससे स्थानीय नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, छात्राओं और वरिष्ठ नागरिकों में असुरक्षा और भय का माहौल है। किसी अप्रिय घटना के घटित होने से पहले ही पुलिस प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

एडवोकेट मातेले ने अपने निरीक्षण में कई संवेदनशील स्थानों की पहचान की। इनमें गजानन महाराज मंदिर से खंडोबा टेकड़ी रोड तक का पूरा मार्ग, जागृति नगर मेट्रो स्टेशन के फ्लाईओवर के नीचे का खुला परिसर और माणिकलाल स्कूल के पीछे पाइपलाइन का इलाका शामिल है।इसके अलावा भटवाड़ी मनपा स्कूल क्रमांक 3 और सरस्वती स्कूल के आसपास का परिसर तथा सोहेल सुबेदार स्कूल के पास स्थित बंद शौचालय को भी संवेदनशील स्थान बताया गया है।सार्वजनिक मैदानों में सोनिया गांधी मैदान, बाल गंगाधर मैदान, काला मैदान, सावंतवाड़ी मैदान, जय महाराष्ट्र गणेश मैदान और बाबाजी मठ मैदान में भी रात के समय असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाने की आवश्यकता जताई गई है।

पुलिस प्रशासन से प्रमुख मांगेंएडवोकेट मातेले ने पुलिस से सभी संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक मैदानों और फ्लाईओवर के नीचे रात के समय नियमित एवं सघन गश्त बढ़ाने की मांग की। उन्होंने नशीले पदार्थों का सेवन और बिक्री करने वालों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने पर जोर दिया।सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिसंवेदनशील स्थानों और अंधेरे कोनों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनके माध्यम से लगातार निगरानी रखने की मांग भी की गई।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए संबंधित रास्तों पर ‘निर्भय मार्ग’ की अवधारणा के तहत पुलिस बंदोबस्त तैनात करने का सुझाव दिया गया।इसके साथ ही बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों को तत्काल शुरू कराने और फ्लाईओवर के नीचे की गंदगी साफ कराने के लिए मुंबई महानगरपालिका के संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने की मांग की गई।पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासनपुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने ज्ञापन में उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए नागरिकों की सुरक्षा के लिए सकारात्मक और तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर एडवोकेट अमोल मातेले ने कहा कि घाटकोपर को सुरक्षित और भयमुक्त बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में किरणभाऊ मुके, अक्षय खिल्लारी, कार्तिकभाऊ होंगे, सुशांत कालेकर, विनोद शिंदे, मेराज सुमरा, सुजल मुके, गणेश हाडवळे, प्रतेश गव्हाणे सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related