मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर 1.22 करोड़ रुपये का चरस जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।

Date:

■ एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने 12.2 किलो चरस के साथ दोनों को दबोचा, आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पहुंची पुलिस टीम।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की वर्ली यूनिट ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से 12.2 किलोग्राम चरस जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस चरस की अनुमानित कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 और 25 नवंबर की मध्यरात्रि के दौरान की गई। एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, आपूर्ति और भंडारण के अवैध कारोबार में शामिल हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर जाल बिछाया और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 12.2 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और जब्त मादक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट), 1985 की धारा 8(सी), 20(सी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं के तहत मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री, कब्जे, आपूर्ति और आपराधिक साजिश से जुड़े अपराधों की जांच की जाती है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम को उत्तर प्रदेश भी भेजा गया है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लाते थे, इसकी आपूर्ति किन लोगों को की जानी थी और इस अवैध कारोबार के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है।पुलिस अब इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और मादक पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

सह पुलिस आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कृष्णकांत उपाध्याय, पुलिस उपायुक्त (ANC, मुंबई) पूर्णिमा श्रीगी, सहायक पुलिस आयुक्त सचिन पाटिल के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई ANC, वर्ली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक संतोष सालुंखे, पुलिस निरीक्षक दिगंबर पाटिल एवं टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस की संसद से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी: डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद।

■ वर्षा गायकवाड ने भाजपा-आरएसएस पर संविधान बदलकर मनुस्मृति...

पुणे में बढ़ती आपराधिक घटनाएं बेहद चिंताजनक, सुरक्षा के मुद्दे पर राज्य सरकार को पूरा सहयोग देंगे: सुप्रिया सुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...