BEST हड़ताल से प्रभावित 10.56 लाख यात्रियों को राहत, बस पास की वैधता तीन दिन बढ़ेगी।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई में तीन दिनों तक चली BEST कर्मचारियों की हड़ताल से प्रभावित लाखों यात्रियों को राहत देते हुए BEST उपक्रम की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने सभी सक्रिय बस पासों की वैधता तीन दिन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से शहर के 10 लाख 56 हजार 619 से अधिक नियमित यात्रियों को फायदा मिलेगा, जो 19 से 21 जून के दौरान बस सेवाएं बंद रहने के कारण अपने प्रीपेड पास का उपयोग नहीं कर सके थे।


हड़ताल के कारण मुंबई की बस सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई थीं, जिससे दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद बड़ी संख्या में यात्रियों ने मांग की थी कि जितने दिनों तक सेवाएं बंद रहीं, उतने दिनों की भरपाई बस पास की अवधि बढ़ाकर की जाए।


यात्रियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए BEST अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने सहायक महाप्रबंधक (परिवहन संचालन) रमेश मडावी को पत्र लिखकर सभी वैध मासिक बस पास धारकों को कम से कम तीन दिनों का अतिरिक्त लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान यात्री पहले से भुगतान की गई सेवा का उपयोग नहीं कर पाए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में पास की अवधि बढ़ाना प्राकृतिक न्याय के अनुरूप होगा और इससे यात्रियों का BEST पर विश्वास भी कायम रहेगा।


पत्र में कहा गया है कि मुंबई के नागरिक BEST के नियमित यात्री हैं और वैध बस पास रखते हैं। लगातार तीन दिनों तक बस सेवाएं बंद रहने से वे इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सके, इसलिए उनकी भरपाई करना आवश्यक है।
गौरतलब है कि मासिक बस पास मुंबई के कामकाजी और मध्यमवर्गीय नागरिकों के लिए किफायती और महत्वपूर्ण परिवहन साधन हैं। ऐसे में जब आंतरिक विवादों के कारण सेवाएं बाधित होती हैं, तो सबसे ज्यादा असर आम यात्रियों पर पड़ता है। BEST प्रशासन के इस फैसले को यात्रियों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जौनपुर के वीरभानपुर में विराट कवि सम्मेलन संपन्न।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत...

जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर AIMIM के नगरसेवक शमीर रमजान पटेल अयोग्य घोषित, बीएमसी ने सदस्यता रद्द की।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की सामान्य...