BMC की नवनियुक्त उपशिक्षणाधिकारी दीपिका पाटिल का हुआ भव्य सम्मान।

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

संवेदनशील व अनुशासन प्रिय अधिकारियों में मनपा के शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में अति लोकप्रिय दीपिका पाटिल को मुंबई के पश्चिम उपनगर की उपशिक्षणाधिकारी नियुक्त किए जाने पर शिक्षक समुदाय में न सिर्फ खुशी अपितु नए जोश का संचार हुआ है।

इसके पीछे सबसे बड़ा पहलू यह है कि एक सामान्य शिक्षक से मनपा शिक्षण विभाग की दोयम दर्जे की कुर्सी तक पहुंची दीपिका पाटिल ने अपने हर विभागीय दायित्व का निर्वहन करते हुए एक संवेदनशील व्यक्तित्व के रूप में शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, विद्यार्थियों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

इस बीच शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच अति लोकप्रिय उपशिक्षणाधिकारी दीपिका पाटिल का भव्य सत्कार वरिष्ठ मुख्याध्यापक डाॅ नागेश पांडेय के नेतृत्व में समस्त शिक्षक व शिक्षकेत्तर समुदाय की ओर से किया गया।

इस अवसर पर मनपा के पूर्व उपशिक्षणाधिकारी अशोक मिश्रा, पूर्व उपनगर की शिक्षण अधीक्षक नीलम राणा, पी/उत्तर विभाग की प्रशासकीय अधिकारी सुचिता खाडे, पश्चिम उपनगर के शिक्षण अधीक्षक तौहीद शेख, वरिष्ठ मुख्याध्यापक डाॅ नागेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व शिक्षक राजेश उपाध्याय, मुख्याध्यापिका उज्वला तलवारे, मुख्याध्यापक शिवशंकर आर तिवारी, सरिता एम चौहान, वरिष्ठ शिक्षक रामचंद्र यादव, पूर्व वरिष्ठ शिक्षक पंडित गुलाबधर पांडेय, लवकुमार मिश्रा, शिक्षिका हर्षदा मैडम समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

दीपिका पाटिल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि मनपा का शिक्षण विभाग हमारा संयुक्त परिवार है। हमें अपने हर दायित्व के निर्वहन में अधिकारियों, शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का निरंतर सहयोग मिलता रहा है। यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी, इसका मुझे पूरा विश्वास है। उन्होने इस स्नेहिल सत्कार के लिए डाॅ नागेश पांडेय समेत सभी अधिकारियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...